ब्राजील

Brazil-portoalegre : Town hall

ब्राजील में आम आदमी द्वारा मिल जुल कर बजट बनाने की प्रक्रिया काफी लोकप्रिय हो चुकी है। 1989 में वर्कर्स पार्टी ने पोर्ट अलेगे्र में इसकी शुरुआत की थी। शहर के लोगों का जीवन स्तर बढ़िया बनाने के लिए अपनाए गए सुधरों का एक हिस्सा बजट बनाने की यह प्रक्रिया भी थी। शहर की एक तिहाई जनसंख्या झुग्गियों में रहती थी और इनके पास सामान्य जन सुविधाएं (पानी, शौचालय, स्वास्थ्य सुविधाएं, स्कूल इत्यादि) भी उपलब्ध् नहीं थी।

बजट बनाने की यह प्रक्रिया साल में एक बार होती है जिसमें लोगों की सभाएं मोहल्लों, इलाकों और फिर शहर के स्तर पर होती हैं। स्थानीय लोग अपनी ज़रूरतों की प्राथिमकताएं तय कर यह फैसला करते हैं कि पैसा कहां खर्च करना है। पोर्ट अलेगे्र में हर साल 200 मिलियन डॉलर सिर्फ निर्माण और सेवा क्षेत्र पर खर्च किया जाता है और शहर के 50 हज़ार लोग इसका बजट बनाने की प्रक्रिया में हिस्सा लेते हैं। उल्लेखनीय है कि शहर की कुल आबादी करीब 15 लाख है। बजट बनाने के लिए होने वाली बैठकों में आने वाले लोगों की संख्या 1989 के बाद से लगातार बढ़ी है और इसमें विभिन्न आर्थिक, राजनैतिक पृष्ठभूमि से लोग आते हैं। नतीजा ये रहा कि 1989 से पोर्ट अलेगे्र के नगर निगम चुनावों में वर्कर्स पार्टी ने लगातार 4 बार जीत दर्ज की। 1988 में जहां इस पार्टी को 34 प्रतिशत वोट मिले थे वहीं 1996 में यह बढ़ कर 56 प्रतिशत हो गया। ये पूरे लैटिन अमेरीका में नगर निगम स्तर पर वामपंथी प्रशासकों की असफलता के खिलाफ आम लोगों की प्रतिक्रिया थी।

एक मशहूर बिज़नेस पत्रिका ने पोर्ट अलेगे्र शहर को लगातार चार बार रहन सहन के लिए ब्राज़ील का सर्वोत्तम शहर करार दिया है। 1989 से पहले इस शहर की वित्तीय स्थिति काफी कमजोर थी। इसकी वजह थी, खराब राजस्व प्रणाली, उद्योगों का न होना, भारी भरकम कर्ज में डूबी सरकारी मशीनरी। लेकिन 1991 तक वित्तीय सुधरों का प्रभाव साफ-साफ दिखने लगा था। और इस सब में आम लोगों की भागीदारी से बजट बनाने की प्रक्रिया की अहम हिस्सेदारी थी। 1989 से 1996 के बीच घर में पानी की उपलब्धता वाले परिवारों की संख्या 80 प्रतिशत से बढ़ कर 98 प्रतिशत हो गई। इसी तरह सीवेज सुविधा के मामले में यह प्रतिशत 46 से बढ़ कर 85 प्रतिशत और स्कूल में दाखिला पाने वाले बच्चों की संख्या दोगुनी हो गई। गरीब इलाकों में हरेक साल 30 किलोमीटर सड़कें बनाई गई। प्रशासन में पारदर्शिता के कारण अब लोग करों का भुगतान भी कर रहे थे, जिससे राज्स्व में 50 प्रतिशत की वृद्धि हो गई। अब ब्राजील के लगभग 80 शहर पोर्ट अलेगे्र मंडल को अपना रहे हैं।

पोर्ट अलेगे्र का प्रयोग लोकतांत्रिक जिम्मेवारियों का एक सशक्त उदाहरण प्रस्तुत करता है जिसमें समानता का भाव है। शुरुआत में वर्कर्स पार्टी को लेकर मध्य वर्ग सशंकित था लेकिन धीरे-धीरे शहर की बदलती हालत देख कर इन लोगों ने भी सक्रिय भागीदारी निभानी शुरु कर दी।

इस सब का एक बड़ा ही सुखद नतीजा ये रहा कि तकनीकी कर्मचारी, जिसमें बजट बनाने वाले से ले कर इंजीनियर तक शामिल थे, अब आम आदमी से जुड़ने लगे थे। इसे नौकरशाही तकनीक को लोकतांत्रिक तकनीक के रूप में बदलते देखा गया। यहां तक कि कर्मचारियों के आम लोगों के साथ बातचीत करने के तौर तरीकों में भी बदलाव दिखने लगा। सहभागिता से बजट बनाने की प्रक्रिया ब्राजील में शुरु हुई, लेकिन यह लैटिन अमेरिका के सैकड़ों शहरों में फैल गई। आज यह प्रक्रिया यूरोप, एशिया, अफ्रीका, और उत्तरी अमेरिका के कई शहरों में भी अपनाई जाने लगी है।

Advertisement

3 Responses

  1. भैया भारत की प्राचीन पंचायते मिसाल थी दुनिया में किन्तु अब उन्हे कायम कौन करेगा

Leave a Reply

Fill in your details below or click an icon to log in:

WordPress.com Logo

You are commenting using your WordPress.com account. Log Out / Change )

Twitter picture

You are commenting using your Twitter account. Log Out / Change )

Facebook photo

You are commenting using your Facebook account. Log Out / Change )

Connecting to %s

Follow

Get every new post delivered to your Inbox.

Join 67 other followers